हल्द्वानी: ग्राहक के इंतजार में थे तस्कर और पहुंच गई पुलिस, फिर जो हुआ…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी , अमृत विचार। स्मैक और शराब बेचने के तस्कर ग्राहकों का इंतजार कर रही थी और मौके पर पुलिस पहुंच गई। जिसके बाद तस्करों के होश फाख्ता हो गए। तस्करों ने भागने की भरसक कोशिश की, लेकिन पुलिस के पकड़ से दूर नहीं जा सके और धरे गए। बनभूलपुरा पुलिस सोमवार रात गश्त पर …

हल्द्वानी , अमृत विचार। स्मैक और शराब बेचने के तस्कर ग्राहकों का इंतजार कर रही थी और मौके पर पुलिस पहुंच गई। जिसके बाद तस्करों के होश फाख्ता हो गए। तस्करों ने भागने की भरसक कोशिश की, लेकिन पुलिस के पकड़ से दूर नहीं जा सके और धरे गए।

बनभूलपुरा पुलिस सोमवार रात गश्त पर थी। गश्ती सिपाही अभी जब इंदिरानगर फाटक पर पहुंचे तो रेलवे के बंद पर क्वार्टर में एक युवक खड़ा दिखाई दिया। जैसे ही पुलिस युवक की ओर बढ़ी तो वह भाग खड़ा हुआ, लेकिन धरा गया। पुलिस ने आरोपी के पास तीन ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपी ने अपना नाम शफीक अहमद निवासी वार्ड तीन केलाखेड़ा बताया।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। वहीं दूसरे मामले में काठगोदाम पुलिस ने 52 पव्वे देसी शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी बिंदुखत्ता लालकुआं निवासी सुंदर सिंह है, जो चोपला चौराहे के पास खड़ा होकर शराब बेच रहा था। तीसरे मामले में कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान दातागंज बदायूं उत्तर प्रदेश निवासी रतन पाल को 50 पौव्वे देसी शराब के साथ तीनपानी से पकड़ा।

संबंधित समाचार