उत्तराखंड: पहाड़ में खपाने जा रहा था 50 हजार की नशे की खेप, गिरफ्तार
अल्मोड़ा, अमृत विचार। लमगड़ा तहसील में मोरनौला पुलिस ने एक व्यक्ति को करीब पचास हजार से अधिक की चरस के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के खिलाफ लमगड़ा थाने में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए एसएसपी पंकज भट्ट के …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। लमगड़ा तहसील में मोरनौला पुलिस ने एक व्यक्ति को करीब पचास हजार से अधिक की चरस के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के खिलाफ लमगड़ा थाने में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सभी थानों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। लमगड़ा ब्लॉक में भी मोरनौला चौकी के कर्मचारी चेकिंग अभियान पर थे। मोरनौला तिराहे पर शहरफाटक की ओर से आ रहा एक व्यक्ति पुलिस टीम को संदिग्ध लगा तो उसकी चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान अभियुक्त के पास से करीब 506 ग्राम चरस बरामद की गई। बरामद की गई चरस की कीमत बाजार में करीब पचास हजार रुपये से अधिक है। उप निरीक्षक सौरभ भारती ने बताया कि अभियुक्त गणेश सिंह (51) निवासी ग्राम दलाड़ धारी, नैनीताल आसपास के इलाकों से चरस एकत्र कर उसे बेचने के लिए हल्द्वानी ले जा रहा था।
लेकिन वह अपने काले कारनामे में सफल हो पाता। इससे पहले वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया। भारती ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस टीम में दीवान राम व विजय चंद्र भी मौजूद रहे।
