बरेली: ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ी चोरी की बाइक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। चोरी की बाइक से घूम रहे एक युवक को यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोक लिया। पुलिस ने जब बाइक का नंबर चेक किया तो शक के आधार पर उसका चेचिस नंबर चेक किया। चेचिस नंबर चेक करने पर बाइक सवार मौके पर ही बाइक को छोड़कर फरार हो गया। आरोपी …

बरेली, अमृत विचार। चोरी की बाइक से घूम रहे एक युवक को यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोक लिया। पुलिस ने जब बाइक का नंबर चेक किया तो शक के आधार पर उसका चेचिस नंबर चेक किया। चेचिस नंबर चेक करने पर बाइक सवार मौके पर ही बाइक को छोड़कर फरार हो गया। आरोपी युवक के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

यातायात पुलिस मंगलवार को डोहरा मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक एक बाइक सवार को रोका गया। जब बाइक चेक की तो उसपर पंजीकृत वाहन संख्या गलत थी। जब वाहन का चेचिस नंबर चेक किया गया तो वाहन की सही पंजीकृत संख्या दूसरी थी। जो कि वाहन स्वामी हजारत खान के नाम से पंजीकृत है।

हेड कांस्टेबल रामकेश वर्मा द्वारा टीएसआई कमलेश ठाकुर को पूरे मामले की सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि बाइक 18 अगस्त को नावल्टी चौराहे के पास से चोरी हुई थी। बाइक के मालिक को बाइक बरामद होने की सूचना दी गई है।

संबंधित समाचार