यहां 33 जीवित कछुओं के साथ वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। वन विभाग ने ऊधम सिंह नगर में 33 जीवित कछुओं के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दिया और बाइक सीज कर दी गई है। तराई केंद्रीय वन डिवीजन के अधिकारियों के अनुसार, वन विभाग का गश्ती दल सोमवार की देर रात गश्त कर रहा था। …

रुद्रपुर, अमृत विचार। वन विभाग ने ऊधम सिंह नगर में 33 जीवित कछुओं के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दिया और बाइक सीज कर दी गई है।

तराई केंद्रीय वन डिवीजन के अधिकारियों के अनुसार, वन विभाग का गश्ती दल सोमवार की देर रात गश्त कर रहा था। इस बीच पुलभट्टा बैरियर के समीप एक बाइक सवार आता दिखाई दिया। जब वन टीम ने बाइक सवार की तलाशी ली तो उसके पास रखे थैले से 33 जीवित कछुओं बरामद हुए। इस पर टीम ने तुरंत बाइक सवार को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम समीर मंडल पुत्र सुबोध मंडल निवासी खेड़ा, रुद्रपुर बताया। वन टीम ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव सरंक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और बाइक को सीज कर दिया है।

मीट के लिए होती है तस्करी

तराई भाबर में कछुओं के मीट के लिए उनकी तस्करी की जाती है। इसके शिकार पर प्रतिबंध है इसके संरक्षण के लिए साइट्स की संरक्षित सूची में शामिल किया गया है। फिर भी इसकी तस्करी के आए दिन मामले सामने आते हैं।

वन टीम ने पुलभट्टा बैरियर से एक वन्यजीव तस्कर को पकड़ा है। तस्कर से 33 जीवित कछुए बरामद हुए हैं। तस्कर के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।- डॉ. अभिलाषा सिंह, डीएफओ, तराई केंद्रीय वन डिवीजन हल्द्वानी

संबंधित समाचार