हल्द्वानी से हरिद्वार और धारचूला के लिए सात अक्टूबर से शुरू होगी हेली सेवा, पंतनगर से भी कई उड़ानें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। राज्यवासियों के लिए खुशखबरी है। आने वाली सात अक्टूबर से प्रदेश के सात शहरों में हेलीकॉप्टर से हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया हेली सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से नागर विमानन मंत्री के साथ …

देहरादून, अमृत विचार। राज्यवासियों के लिए खुशखबरी है। आने वाली सात अक्टूबर से प्रदेश के सात शहरों में हेलीकॉप्टर से हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया हेली सेवाओं का शुभारंभ करेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से नागर विमानन मंत्री के साथ उत्तराखंड की हवाई सेवाओं के बारे में विस्तार से बात की। सिंधिया ने कहा कि सात अक्टूबर को जौलीग्रांट में बने नए टर्मिनल का लोकार्पण किया जाएगा।

यह रहेगा हेली सेवा का रूट
देहरादून- श्रीनगर- देहरादून, देहरादून- गौचर- देहरादून, हल्द्वानी- हरिद्वार- हरिद्वार, पंतनगर- पिथौरागढ़- पंतनगर, चिन्यालीसौड़- सहस्त्रधारा- चिन्यालीसौड़, गौचर- सहस्त्रधारा- गौचर, हल्द्वानी- धारचूला- हल्द्वानी।

संबंधित समाचार