हल्द्वानी: बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू, जानें कैसे करें आवेदन…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं विश्वविद्यालय में बीएड में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 16 अक्तूबर तक पोर्टल पर आवेदन किए जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की प्रस्तावित तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा संयोजक प्रो. संजय पंत ने बताया कि प्रवेश को लेकर गठित कमेटी ने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं विश्वविद्यालय में बीएड में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 16 अक्तूबर तक पोर्टल पर आवेदन किए जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की प्रस्तावित तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा संयोजक प्रो. संजय पंत ने बताया कि प्रवेश को लेकर गठित कमेटी ने तैयारियां पूरी कर लीं हैं।

बुधवार से ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। सभी अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र ऑनलाइन ही डाउनलोड करेंगे। 17 अक्तूबर से आवेदनों की जांच शुरू हो जाएगी। इसके बाद परीक्षार्थियों के नाम पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

संबंधित समाचार