हल्द्वानी में नशे के खिलाफ एकजुट हुए युवा, चलाया हस्ताक्षर अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार।  सामाजिक विकास सेवा समिति की ओर से बुधवार को जीजीआईसी कालाढूंगी रोड पर नशे के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान कई छात्र-छात्राओं ने हस्ताक्षर कर नशे के खिलाफ जंग में भागीदारी करने का संकल्प दोहराया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष शारिफ खान ने बताया कि संस्था का उद्देश्य बच्चों को नशे …

हल्द्वानी, अमृत विचार।  सामाजिक विकास सेवा समिति की ओर से बुधवार को जीजीआईसी कालाढूंगी रोड पर नशे के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान कई छात्र-छात्राओं ने हस्ताक्षर कर नशे के खिलाफ जंग में भागीदारी करने का संकल्प दोहराया।


संस्था के प्रदेश अध्यक्ष शारिफ खान ने बताया कि संस्था का उद्देश्य बच्चों को नशे की लत से दूर रखना है। संगठन ने पहले चरण में 30 अगस्त को बेस अस्पताल और दूसरे चरण में एक सितंबर को लाइन नंबर 17 बालिका इंटर कॉलेज पर हस्ताक्षर अभियान चलाया था। तीसरे चरण का अभियान 13 सितंबर को तहसील गेट पास और चौथा चरण में 20 सितंबर को बनभूलपूरा थाने पास हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव लक्ष्मी नारायण, संरक्षक दिनेश कुमार लांबा, नगर अध्यक्ष मोहम्मद कमर,जिला अध्यक्ष मोहम्मद असलम, मोहम्मद आरफिन, सिकंदर कुरेशी, सोनू अंसारी, मुजीब रहमान, जुनैद खान, मोहम्मद इकराम आदि रहे।

संबंधित समाचार