दोस्तों को नशा करने से रोका, तो कर डाली डंडों से पिटाई
रामनगर, अमृत विचार। बसपा नेता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मारपीट के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। मोहल्ला ऊंटपड़ाव खताड़ी निवासी बसपा नगर अध्यक्ष फरीद अख्तर ने पुलिस को बताया कि बीती रात मंगलवार को उसके घर के सामने उसी मोहल्ले के रहने वाले अज्जू, समीर, अरमान और 10-15 अन्य …
रामनगर, अमृत विचार। बसपा नेता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मारपीट के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। मोहल्ला ऊंटपड़ाव खताड़ी निवासी बसपा नगर अध्यक्ष फरीद अख्तर ने पुलिस को बताया कि बीती रात मंगलवार को उसके घर के सामने उसी मोहल्ले के रहने वाले अज्जू, समीर, अरमान और 10-15 अन्य युवक नशा कर रहे थे। इस दौरान उन युवकों को मना किया तो गाली गलौज करते हुए लाठी, डंडे लेकर घर मे घुस गए और उसके व परिजनों के साथ मारपीट की।
जिसमें उसकी पत्नी अर्शी और उसकी पुत्री खुशी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फ़रार हो गए। एसआई कैलाश जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
