सड़क निर्माण के लिए मेयर ने भेजा मुख्यमंत्री को ज्ञापन
हल्द्वानी, अमृत विचार। अल्मोड़ा के गांव जिगोली-तोली में मुख्य मार्ग के निर्माण को लेकर महापौर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि पूर्व पार्षद सीएम पांडे ने इस मांग को उठाया है। उनका कहना है कि अल्मोड़ा के भनोली तहसील में यह गांव है। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। अल्मोड़ा के गांव जिगोली-तोली में मुख्य मार्ग के निर्माण को लेकर महापौर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा है।
ज्ञापन में उन्होंने बताया कि पूर्व पार्षद सीएम पांडे ने इस मांग को उठाया है। उनका कहना है कि अल्मोड़ा के भनोली तहसील में यह गांव है। यहां विधायक निधि से मुख्य मार्ग मरोड़खान से काकड़कोट का सूखा तालाब तक लगभग एक किमी रोड बनाई जानी है।
दस अक्तूबर 2018 से इसकी मांग की जा रही है। निर्माण कार्य होता है तो स्कूली बच्चों के लिए भी काफी सुविधा हो जाएगी।
