ट्रक में केबिन बना कर की जा रही थी लीसे की तस्करी…
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुखबिर की खबर पर वन क्षेत्राधिकारी गौला ने काठगोदाम बाईपास नारीमन चैराहे के पास अवैध लीसे से लदा वाहन संख्या यूके 04 सीबी 3856 आयशर पकड़ा है, जो बरेली से लाया जा रहा था। इस वाहन में एक बंद केबिन बनाया गया है, जिसमें लीसे के टिन तथा कट्टे भरे थे। सूचना …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुखबिर की खबर पर वन क्षेत्राधिकारी गौला ने काठगोदाम बाईपास नारीमन चैराहे के पास अवैध लीसे से लदा वाहन संख्या यूके 04 सीबी 3856 आयशर पकड़ा है, जो बरेली से लाया जा रहा था। इस वाहन में एक बंद केबिन बनाया गया है, जिसमें लीसे के टिन तथा कट्टे भरे थे।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए वन क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और टीम मुखबिर की बताए स्थान पर डेरा जमा कर बैठ गई। ट्रक दिखते ही उसका पीछा शुरू किया गया, लेकिन चालक सजग हो गया। चालक ने ट्रक को बरेली रोड की ओर भगाया और लालकुआं से पहले डिपो नंबर 4 के पास अन्य वाहनों की भीड़ में ट्रक खड़ा कर चालक भाग गया।
मौके पर टीम ने ट्रक की तलाशी ली तो अंदर बनाए गए बंद केविन में 147 कनस्तर, 4 बड़े प्लास्टिक के ड्रम तथा 8 प्लास्टिक के कट्टो में भरा हुआ सूखा लीसा बरामद किया। लीसे को जब्त कर टीम ने ट्रक को सीज कर दिया। टीम में प्रमोद बिष्ट, हेमचंद जोशी, शंकरदत्त पनेरु, ललित बिष्ट, यशपाल सिंह, भगत, विनय आदि थे।
