दर्दनाक: पहले 6 साल के मासूम का गला घोंटा फिर फांसी में लटक गई मां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। दिल के टुकड़े का गला घोट फांसी के फंदे से महिला ने लटककर आत्महत्या कर ली। जिससे क्षेत्र में दहशत का महौल है। दिल दहला देने वाली यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। वही विवाहिता के स्वजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहंुची …

रुद्रपुर, अमृत विचार। दिल के टुकड़े का गला घोट फांसी के फंदे से महिला ने लटककर आत्महत्या कर ली। जिससे क्षेत्र में दहशत का महौल है। दिल दहला देने वाली यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। वही विवाहिता के स्वजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहंुची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटा मां-बेटो के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शरू कर दी है। वही विवाहिता के भाई द्वारा पुलिस को तहरीर देने की तैयारी की जा रही है।

ट्रांजिट कैम्प निवासी काजल चौहान अपने पति मेवाराम और तीन बच्चो प्रिंस, विनीत और कुलदीप के साथ किराये के मकान में रहती थी। मंगलवार रात 11.30 बजे किसी बात पर उसका पति से झगड़ा हो गया। जिसके बाद वह अपने सबसे छोटे बेटे 6 वर्षीय कुलदीप को लेकर खेड़ा निवासी चचिया ससुर के घर चली गई थी। जहां पर उसके चचिया ससुर व उसकी मां और सलज ने पहंुचकर उसे समझाने को प्रयास भी किया। लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।

उसके बाद बुधवार रात को वह एक कमरे में अपने छोटे बेटे को लेकर सोने चली गई। गुरूवार सुबह 5 बजे जब उसके चचिया ससुर टहलने के लिए उठे तो उनकी नजर काजल वाले कमरे की खिड़की पर गई। जिसमें काजल फंदे से झूलती हुई मिली। वही उन्होने अंदर जाकर देखा तो छोटा बेट बिस्तर पर मृत पड़ा हुआ था। जिसके बाद उन्होने तुरंत कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवो को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

मामले में सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया बेटे की ताकिये से गला दबाकर हत्या करने के बाद महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का लग रहा है। मामले में तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएंगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार