कानपुर: ग्रीन पार्क की मीडिया गैलरी में जल्द लगेगी लिफ्ट, प्रशासन ने 4 साल बाद लिया फैसला…
कानपुर। 25 नवंबर से ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज़ का तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। टेस्ट मैच से पहले मीडिया सेंटर गैलरी में लिफ्ट लगाने की कवायद की जा रही है। वहीं, स्मार्ट सिटी योजना के तहत विजिटर गैलरी का काम भी जल्दी ही पूरा कराया जाएगा। 22 सितंबर 2017 …
कानपुर। 25 नवंबर से ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज़ का तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। टेस्ट मैच से पहले मीडिया सेंटर गैलरी में लिफ्ट लगाने की कवायद की जा रही है। वहीं, स्मार्ट सिटी योजना के तहत विजिटर गैलरी का काम भी जल्दी ही पूरा कराया जाएगा। 22 सितंबर 2017 को इससे पहले ग्रीन पार्क ऐतिहासिक 500 वां टेस्ट मैच खेला गया था। उस दौरान लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने मीडिया सेंटर में लिफ़्ट न होने की शिकायत की थी। मंडलायुक्त राजशेखर ने बुधवार को ग्रीन पार्क का निरीक्षण भी किया व तैयारियां तेज़ करने के निर्देश दिए.
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत डायरेक्टरेट पवेलियन में विजिटर गैलरी बनाने की भी स्वीकृति दी गई है। पांच करोड़ की लागत से प्रोजेक्ट पूरा किया जाएगा। मैच से पहले एक फ्लोर बनवा कर चालू करने का प्रयास होगा। विजिटर गैलरी में ग्रीन पार्क का इतिहास प्रदर्शित किया जाएगा।
