हरदोई: ब्लाक प्रमुख ने किया कृषि मेला का शुभारंभ, किसानों की आय पर कही ये बात
हरदोई। खंड विकास परिषद में कृषि मेला व किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया इस गोष्ठी में किसानों को नवीनतम तकनीक से कृषि करने के उपाय बताए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख नीतू त्रिवेदी ने किया। टोडरपुर ब्लाक परिसर में कृषि सूचनातंत्र के सुदृढ़ीकरण योजना के अन्तर्गत आयोजित मेला, कृषि प्रदर्शनी एवं कृषक जागरूकता …
हरदोई। खंड विकास परिषद में कृषि मेला व किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया इस गोष्ठी में किसानों को नवीनतम तकनीक से कृषि करने के उपाय बताए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख नीतू त्रिवेदी ने किया। टोडरपुर ब्लाक परिसर में कृषि सूचनातंत्र के सुदृढ़ीकरण योजना के अन्तर्गत आयोजित मेला, कृषि प्रदर्शनी एवं कृषक जागरूकता गोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप ब्लाक प्रमुख नीतू त्रिवेदी ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलन कर किया।
मुख्य अतिथि ने कृषि, मत्स्य, फसल बीमा एवं कृषि निवेश आदि के सम्बन्ध में लगाई गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जागरूकता गोष्ठी में उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कृषक भाई प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा किसानों की आय दोगुना करने के संकल्प को पूर्ण करने हेतु कृषि विभाग द्वारा किसान हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठायें और कृषि वैज्ञानिकों से विचार विमर्श कर उन्नति खेती करें तथा जागरूक किसान बनें।
गोष्ठी में उप कृषि निदेशक डॉ. नन्द किशोर ने कहा कि सरकार द्वारा कृषि को बढ़ावा देने के लिए कृषि यत्रों पर विशेष अनुदान सहित अनेक कल्याणकारी योजनायें चलायी जा रही है, जिसमें फसलों के समर्थन मूल्यों में वृद्वि, उत्पादन की विपणन व्यवस्था को पारदर्शी बनाया गया है। उन्होने कहा किसान कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत विभिन्न कृषि यंत्रों के ऑनलाइन बुकिंग करें और स्वेच्छानुसार कहीं से भी कृषि यंत्र क्रय कर बिल की ऑनलाइन फीडिंग करायें और निर्धारित अनुदान की राशि डीबीटी के माध्यम से किसान के बैंक खाते में पहुंच जायेगी।
उप परियोजना निदेशक (आत्मा) जयराम सिंह ने कहा किसान भाई खेतों में पराली न जलाये क्योकि पराली जलने से मानव के स्वास्थ्य पर वितरित पड़ने के साथ पर्यावरण भी दूषित होता है इसलिए पराली को अपने खेत में ही खाद के रूप में इस्तेमाल करें और अवशेष पराली को किसी गौशाला में देकर वहां से खाद व अन्य जैविद उत्पाद प्राप्त करें। गोष्ठी में पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 राम सिंह ने कहा कि किसान भाई पशुओं के टीकाकरण, आहार एवं देखभाल पर विशेष ध्यान दें। इस अवसर पर बीडीओ ऋषि पाल सिंह ने किसानों से कहा कि अपनी आर्थिक व सामाजिक प्रगति के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का समुचित लाभ उठायें।
