हल्द्वानी: काठगोदाम रेलवे स्टेशन के बंद शौचालय को तुरंत खोला जाए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमत विचार। रेलवे यात्री सुविधा समिति की टीम ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने काठगोदाम रेलवे स्टेशन में बंद शौचालय को तुरंत खोलने के निर्देश दिए। साथ ही यात्रियों से बातचीत की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। रेलवे यात्री सुविधा समिति की सदस्या गीता ठाकुर के नेतृत्व में चार सदस्यीय …

हल्द्वानी, अमत विचार। रेलवे यात्री सुविधा समिति की टीम ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने काठगोदाम रेलवे स्टेशन में बंद शौचालय को तुरंत खोलने के निर्देश दिए। साथ ही यात्रियों से बातचीत की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

रेलवे यात्री सुविधा समिति की सदस्या गीता ठाकुर के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने गुरुवार की शाम को काठगोदाम रेलवे स्टेशन का औचक जायजा लिया। टीम सबसे पहले प्लेटफार्म नंबर एक पहुंची। यहां वेटिंग रूम में पहुंची तो महिलाओं के सैनिटरी नैपकिन पैड के लिए एटीएम मशीन लगी है। इस पर टीम ने स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय की पीठ थपथपाई।

यहां साफ-सफाई भी उचित मिली। इसके बाद टीम प्लेटफार्म एक पहुंची तो यात्रियों ने बताया कि शौचालय बंद है इससे यात्रियों, खासकर महिला यात्रियों को परेशानी होती है। अधीक्षक रॉय ने बताया कि शौचालय का टेंडर पूरा हो गया है। कोरोना काल में ठेके का नवीनीकरण नहीं हुआ है इसलिए शौचालय बंद है। इस पर टीम ने तुरंत ही शौचालय खुलवाने के निर्देश दिए। टीम ने कहा कि यात्रियों को शुद्ध पानी के लिए आरओ लगाने का सुझाव बोर्ड को सामने रखा जाएगा।

स्टेशन पर मिलने वाले भोजन, पानी की गुणवत्ता, साफ-सफाई का भी जायजा लिया। फिर टीम ने दिव्यांगों के आवागमन के लिए रैंप वगैरह देखे। सदस्या गीता ठाकुर ने कहा कि यात्री की सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि काठगोदाम स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने के लिए चर्चा की गई है, कई महत्वपूर्ण सुझाव हैं इन्हें बोर्ड कमेटी के सामने रखा जाएगा। इससे पूर्व टीम ने हल्द्वानी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने साफ-सफाई कराने और अवैध आवागमन रोकने के लिए सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीनियर डीसीएम रोहित गुप्ता, समिति संयोजक तजिंदर सिंह, सदस्य ऋचा पांडे, अशोक भल्ला, समिति अध्यक्ष के निजी सचिव परशुराम महतो, परविंदर सिंह परमार, हरीश भाकुनी आदि मौजूद थे।

कुलियों ने की आवास की मांग 

कुलियों ने यात्री सुविधा समिति की टीम से आवास दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि आवास नहीं मिले हैं इसलिए भारी  परेशानी होती है। इस पर टीम ने बोर्ड में यह सुझाव रखने का आश्वासन दिया। इस दौरान कुली सुग्रीव, रामभावन, बालकेशव यादव, उमर मोहम्मद, जयप्रकाश, हरभजन आदि शामिल थे।

उच्च् क्षमता के सीसीटीवी लगाए 

यात्री सुविधा समिति की टीम ने आरपीएफ पोस्ट पहुंची। यहां टीम ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी की चेकिंग की। टीम ने जांच में पाया कि सीसीटीवी उच्च क्षमता के नहीं है ऐसे में किसी वाहन का नंबर, चेहरा वगैरह की शिनाख्त करना मुश्किल है। टीम ने स्टेशन पर उच्च क्षमता के सीसीटीवी कैमरा लगाने को कहा। ताकि कोई अप्रिय वारदात होने पर खुलासे में मदद मिले।

संबंधित समाचार