संभल : एसडीएम कार्यालय के बाहर किसानों का प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल,अमृत विचार। एसडीएम कार्यालय के बाहर वाहनों की पार्किंग के नाम पर वसूली का आरोप लगाकर गुरुवार को किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। तीन घंटे के बाद एसडीएम ने किसानों से बातचीत की। पार्किंग को लेकर वसूली नहीं होने के आश्वसन के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया। किसान नई तहसील पर किसी काम से जा …

संभल,अमृत विचार। एसडीएम कार्यालय के बाहर वाहनों की पार्किंग के नाम पर वसूली का आरोप लगाकर गुरुवार को किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। तीन घंटे के बाद एसडीएम ने किसानों से बातचीत की। पार्किंग को लेकर वसूली नहीं होने के आश्वसन के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया।

किसान नई तहसील पर किसी काम से जा रहे थे। एसडीएम कार्यालय को जाने वाले रास्ते के किनारे कुछ लोग अवैध रूप से पार्किंग चला रहे हैं। भाकियू असली के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्किंग स्वामी अधिवक्ताओं और अन्य लोगों के वाहन बिना पार्किंग के ही एसडीएम कार्यालय के बाहर तक पहुंचने देता है।

जब कोई किसान अपने किसी काम से एसडीएम कार्यालय व तहसील में आता है तो बाइक पार्क करने पर वसूली की जाती है। किसानों से अभद्रता की जाती है। इसको लेकर गुरुवार को भाकियू असली के कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। इससे एसडीएम कार्यालय में लोगों का आना-जाना बंद हो गया।

भाजपा नेता राजेश सिंघल और चौधरी हरेंद्र सिंह को एसडीएम कार्यालय में तीन घंटे फंसे रहे। जानकारी होने पर एसडीएम दीपेंद्र यादव ने किसानों से बातचीत की। इसके बाद पार्किंग करने वाले शख्स ने किसानों से माफी मांगी।

एसडीएम ने किसानों को पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली न किए जाने का आश्वासन दिया। उसके बाद किसानों ने धरना खत्म किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, चौधरी अर्जुन सिंह, संजीव गांधी, रामवीर त्यागी, अंकित त्यागी, गंगाफल आदि किसान मौजूद रहे।

संबंधित समाचार