बरेली: भाई ने ही की थी अधिवक्ता संजय की कार से कुचल कर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अधिवक्ता संजय सिंह की हत्या उसके सगे भाई व साथियों ने अपनी कार से कुचलकर ही की थी। पुलिस को जांच में कई अहम साक्ष्य मिले हैं। उनके पास कुछ गवाह भी हैं जिन्होंने घटना से पहले अधिवक्ता के भाई को मौके पर देखा था। पुलिस को हत्यारोपी भाई की लोकेशन हरिद्वार …

बरेली, अमृत विचार। अधिवक्ता संजय सिंह की हत्या उसके सगे भाई व साथियों ने अपनी कार से कुचलकर ही की थी। पुलिस को जांच में कई अहम साक्ष्य मिले हैं। उनके पास कुछ गवाह भी हैं जिन्होंने घटना से पहले अधिवक्ता के भाई को मौके पर देखा था। पुलिस को हत्यारोपी भाई की लोकेशन हरिद्वार में मिली है। इसके बाद पुलिस की टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए रवाना हो गई है।

बिशारतगंज के अतरछेड़ी गांव के रहने वाले अधिवक्ता संजय सिंह की हत्या कार से कुचलकर ही की गई थी। मृतक की पत्नी रजनी सिंह की शिकायत पर पुलिस ने उनके देवर पूर्व छात्र नेता मुदित प्रताप सिंह, गुड्डू सिंह, राहुल सिंह, मयंक अवस्थी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर थी। वारदात के बाद से सभी आरोपी घरों से फरार चल रहे हैं। पुलिस को जांच में पता चला है कि अधिवक्ता संजय की हत्या से पहले मुदित प्रताप सिंह को घटनास्थल के आसपास ही अपनी कार थार से घूमता देखा गया था।

घटना के दो घंटे बाद उसकी लोकेशन बदायूं में आई और फिर वहां पर उसका मोबाइल नंबर बंद हो गया। पुलिस को कई ऐसे साक्ष्य मिले हैं जिससे साफ हो गया है कि भाई ने ही अधिवक्ता की हत्या की है। आरोपियों की लोकेशन हरिद्वार और ऋ षिकेश में मिली है। पुलिस की टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए उत्तराखंड में रवाना हो गई हैं।

छात्र नेता की पत्नी को लेकर हुआ था विवाद
छात्र नेता की पत्नी को लेकर भी विवाद हो चुका है। विवाद के बाद अधिवक्ता संजय सिंह ने अपने स्टेटस पर मुदित प्रताप सिंह के खिलाफ दर्ज मुकदमों और क्राइम हिस्ट्री का स्टेट्स लगाया था। इसके अलावा छोटे भाई की पत्नी को लेकर भी कई टिप्पणी की थी। इस वजह से दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था।

घटना में नहीं था शामिल तो क्यों हुआ फरार
पुलिस का यह मानना है कि यदि मुदित वारदात में शामिल नहीं था तो वह मौके से फरार क्यों हुआ। इसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा है। वहीं मुदित कैंट विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिल गए हैं।

जांच में पुलिस को जो साक्ष्य मिले हैं, उससे साफ जाहिर है कि अधिवक्ता की हत्या की गई है। पुलिस हत्यारोंपी की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

संबंधित समाचार