रेलवे ने काठगोदाम, लालकुआं और रामनगर से चलने वाली ट्रेनों का समय बदला, जानें नया टाइम टेबल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रेल प्रशासन की ओर से रेलवे रूट पर जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए ट्रेनों में स्थायी गति प्रतिबंध लगाने और अन्य पारिचालनिक कारणों से एक अक्टूबर 2021 से ट्रेनों के संचालन के समय में बदलाव किया है। इनमें काठगोदाम, लालकुआं, रामनगर से चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। – 05044 काठगोदाम-लखनऊ जं. …

हल्द्वानी, अमृत विचार। रेल प्रशासन की ओर से रेलवे रूट पर जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए ट्रेनों में स्थायी गति प्रतिबंध लगाने और अन्य पारिचालनिक कारणों से एक अक्टूबर 2021 से ट्रेनों के संचालन के समय में बदलाव किया है। इनमें काठगोदाम, लालकुआं, रामनगर से चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं।

– 05044 काठगोदाम-लखनऊ जं. विशेष गाड़ी काठगोदाम से वर्तमान समय 11.45 बजे के स्थान पर संशोधित समय 11.15 बजे प्रस्थान करेगी। हल्द्वानी से वर्तमान समय 12.02 के स्थान पर संशोधित समय 11.45 बजे छूटेगी। लालकुआं से वर्तमान समय 12.40 बजे के स्थान पर संशोधित समय 12.30 बजे छूटेगी।

– 05036 काठगोदाम-दिल्ली विशेष गाड़ी काठगोदाम से वर्तमान समय 09.05 बजे के स्थान पर संशोधित समय 08.45 बजे प्रस्थान करेगी। हल्द्वानी से वर्तमान समय 09.22 के स्थान पर संशोधित समय 09.07 बजे छूटेगी। लालकुआं से वर्तमान समय 09.59 बजे के स्थान पर संशोधित समय 09.45 बजे छूटेगी।

– 02039 काठगोदाम-नई दिल्ली विशेष गाड़ी काठगोदाम से वर्तमान समय 15.30 बजे के स्थान पर संशोधित समय 15.10 बजे प्रस्थान करेगी। हल्द्वानी से वर्तमान समय 15.47 के स्थान पर संशोधित समय 15.29 बजे छूटेगी। लालकुआं से वर्तमान समय 16.19 बजे के स्थान पर संशोधित समय 16.04 बजे छूटेगी तथा रूद्रपुर सिटी से वर्तमान समय 16.44 बजे के स्थान पर संशोधित समय 16.48 बजे छूटेगी।

– 05314 रामनगर-जैसलमेर विशेष गाड़ी रामनगर से वर्तमान समय 22.20 बजे के स्थान पर संशोधित समय 22.15 बजे प्रस्थान करेगी। काशीपुर से वर्तमान समय 22.55 बजे के स्थान पर संशोधित समय 22.50 बजे छूटेगी।

– 05356 रामनगर-दिल्ली विशेष गाड़ी रामनगर से वर्तमान समय 10.10 बजे के स्थान पर संशोधित समय 10.00 बजे प्रस्थान करेगी। काशीपुर से वर्तमान समय 10.38 बजे के स्थान पर संशोधित समय 10.35 बजे छूटेगी।

– 05059 लालकुआं-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी लालकुआं से वर्तमान समय 04.30 बजे के स्थान पर संशोधित समय 04.25 बजे प्रस्थान करेगी।

– 09076 रामनगर-बान्द्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी रामनगर से वर्तमान समय 16.35 बजे के स्थान पर संशोधित समय 16.30 बजे प्रस्थान करेगी।

– 05331 काठगोदाम-मुरादाबाद विशेष गाड़ी काठगोदाम से वर्तमान समय 08.15 बजे के स्थान पर संशोधित समय 07.25 बजे प्रस्थान करेगी।

– 05333 रामनगर-मुरादाबाद विशेष गाड़ी रामनगर से वर्तमान समय 07.20 बजे के स्थान पर संशोधित समय 07.15 बजे प्रस्थान करेगी।

– 04689 काठगोदाम-जम्मूतवी विशेष गाड़ी काठगोदाम से वर्तमान समय 18.20 बजे के स्थान पर संशोधित समय 18.15 बजे प्रस्थान करेगी। हल्द्वानी से वर्तमान समय 18.37 के स्थान पर संशोधित समय 18.35 बजे छूटेगी। लालकुआं से वर्तमान समय 19.15 बजे के स्थान पर संशोधित समय 19.10 बजे छूटेगी तथा रूद्रपुर सिटी से वर्तमान समय 19.45 बजे के स्थान पर संशोधित समय 19.42 बजे छूटेगी। बिलासपुर रोड से वर्तमान समय 20.01 बजे के स्थान पर संशोधित समय 19.58 बजे छूटेगी।

– 05013 जैसलमेर-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 04.55 बजे के स्थान पर संशोधित समय 05.05 बजे पहुंचेगी।

– 03019 हावड़ा-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 09.00 बजे के स्थान पर संशोधित समय 09.25 बजे पहुंचेगी।

– 02040 नई दिल्ली-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 11.40 बजे के स्थान पर संशोधित समय 11.55 बजे पहुंचेगी।

– 04690 जम्मूतवी-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 13.35 बजे के स्थान पर संशोधित समय 13.45 बजे पहुंचेगी।

– 04667 कानपुर सेन्ट्रल-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 14.40 बजे के स्थान पर संशोधित समय 14.55 बजे पहुंचेगी।

– 02091 देहरादून-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 23.35 बजे के स्थान पर संशोधित समय 23.45 बजे पहुंचेगी।

– 04126 देहरादून-काठगोदाम विशेष गाड़ी काठगोदाम स्टेशन पर वर्तमान समय 07.15 बजे के स्थान पर संशोधित समय 07.20 बजे पहुंचेगी।

– 04616 अमृतसर-लालकुआं विशेष गाड़ी लालकुआं स्टेशन पर वर्तमान समय 20.30 बजे के स्थान पर संशोधित समय 21.05 बजे पहुंचेगी।

– 05060 आनन्द विहार टर्मिनस-लालकुआं विशेष गाड़ी लालकुआं स्टेशन पर वर्तमान समय 20.30 बजे के स्थान पर संशोधित समय 21.05 बजे पहुंचेगी।

– 02353 हावड़ा-लालकुआं विशेष गाड़ी लालकुआं स्टेशन पर वर्तमान समय 06.55 बजे के स्थान पर संशोधित समय 07.00 बजे पहुंचेगी।

 

संबंधित समाचार