लालकुआं: घर में घुस कर तोड़फोड़, मां-बेटे को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लालकुआं। मोटाहल्दू के भगवान सिंह नवाड़ निवासी ग्रामीण ने चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर तोड़फोड़ व मां की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लवजीत सिंह ने तहरीर में कहा है कि गुरुवार सुबह …

अमृत विचार, लालकुआं। मोटाहल्दू के भगवान सिंह नवाड़ निवासी ग्रामीण ने चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर तोड़फोड़ व मां की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
लवजीत सिंह ने तहरीर में कहा है कि गुरुवार सुबह जब वह सो रहा था तभी अचानक कुन्दन सिंह उर्फ नानू बोरा, जीवन बोरा, दिवान बोरा, विजय निवासी गण ग्राम दुर्गापालपुर घर में घुस गए और घर में तोड़फोड़, मारपीट व गाली गलौज करने लगे। आरोपियों ने उसकी माता गुरमीत कौर से भी मारपीट की।

आरोप है कि जीवन बोरा व दिवान बोरा ने मेरे सिर में गंभीर प्रहार कर दिया। जिसके बाद उक्त लोग गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने उक्त मामले में धारा 452, 323, 427, 504 और 506 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार