प्रयागराज: आनंद गिरि को नैनी जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में रखा गया, जानें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपियों को नैनी सेंट्रल जेल भेजा गया है। नैनी सेंट्रल जेल में बंद आनंद गिरि और आद्या प्रसाद तिवारी को मामले की संवेदनशीलता के चलते अलग-अलग सुरक्षा सेल में रखा गया है। उन्हें सामान्य बंदियों …

प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपियों को नैनी सेंट्रल जेल भेजा गया है। नैनी सेंट्रल जेल में बंद आनंद गिरि और आद्या प्रसाद तिवारी को मामले की संवेदनशीलता के चलते अलग-अलग सुरक्षा सेल में रखा गया है। उन्हें सामान्य बंदियों से भी अलग रखा गया है।

इनके लिए जो भी संवेदनशील बंदियों के लिए सुरक्षा इंतजाम होते हैं, उसका प्रबंध किया गया है। इनके लिए जेल मुख्यालय, शासन के आदेशों और जेल मैनुअल का सख्ती से पालन किया जा रहा है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय के मुताबिक जेल के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

आनंद गिरि और आद्या प्रसाद तिवारी दोनों संवेदनशील बंदी हैं। इसलिए इनसे मुलाकात, इनके जेल के अंदर मूवमेंट और खान-पान पर नियमानुसार नजर रखी जा रही है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक के मुताबिक, आनंद गिरि और आद्या प्रसाद तिवारी ने जेल में अब तक कोई डिमांड नहीं की है। उन्हें अंडर ट्रायल कैदियों के तहत सुविधाएं दी जा रही है। इसके साथ ही तीसरे आरोपी संदीप तिवारी को भी गुरुवार को कोर्ट ने नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया है।

बता दें कि आनंद गिरि ने सीजेएम कोर्ट में अपने वकील के माध्यम से अर्जी दाखिल कर विशेष सुरक्षा दिए जाने की मांग की थी। जिसपर सुनवाई करते हुए सीजेएम कोर्ट ने जेल मैनुअल और अन्य विधिक प्रावधानों के तहत का कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसके साथ-साथ कोर्ट ने अगले आदेश तक वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी का भी आदेश दिया है। इस आदेश के तहत पांच अक्टूबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी होगी।

संबंधित समाचार