हल्द्वानी: 25 कांग्रेसियों ने किया घर वापसी का आवेदन, अब हाईकमान को लेना है फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। विभिन्न कारणों से कांग्रेस से निष्कासित और रूठ कर गए नेताओं की घर वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। अब तक चार सदस्यीय कमेटी और पीसीसी को 25 कार्यकर्ताओं के आवेदन मिल चुके हैं। इनमें कई दिग्गज भी शामिल हैं। शुक्रवार को स्वराज आश्रम में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस ने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। विभिन्न कारणों से कांग्रेस से निष्कासित और रूठ कर गए नेताओं की घर वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। अब तक चार सदस्यीय कमेटी और पीसीसी को 25 कार्यकर्ताओं के आवेदन मिल चुके हैं। इनमें कई दिग्गज भी शामिल हैं।
शुक्रवार को स्वराज आश्रम में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता हरीश कुमार सिंह ने बताया कि अब तक 25 आवेदन आ चुके हैं। कुछ आवेदन डाक के माध्यम से भी आई हैं। कुछ पीसीसी को मिल चुकी हैं।

स्वराज आश्रम में प्रेसवार्ता करते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश कुमार सिंह और अन्य।

उन्होंने कहा कि कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पूर्व में विभिन्न कारणों से पार्टी छोड़ गए थे, उन्होंने व्यक्तिगत तौर से प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर दोबारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की इच्छा व्यक्त की है। ऐसे लोगों के आवेदनों पर कमेटी विचार करेगी। कमेटी गुणदोष और विस्तृत छानबीन के बाद वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद प्रदेश नेतृत्व को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिस पर अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व की ओर से लिया जाएगा।

बता दें कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विभिन्न कारणों से पार्टी से निष्कासित नेताओं और कार्यकर्ताओं की वापसी के लिए वरिष्ठ नेता हरीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इनमें प्रदेश महामंत्री गोविन्द सिंह बिष्ट, प्रदेश सचिव शांति प्रसाद भट्ट और विजय सिजवाली शामिल हैं।

प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, प्रदेश सचिव मयंक भट्ट, प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस शाही वर्मा, पुष्पा नेगी, रत्ना श्रीवास्तव, खजान पांडे, माला वर्मा,  इकबाल अंसारी, रईस अंसारी,  विमला सांगुड़ी, नितेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार