मेरठ: उधार दिए रुपए मांगने पर महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। पड़ोसी को बेटी की शादी के लिए डेढ़ साल पहले उधार दिए रुपए मांगना परतापुर थाना क्षेत्र निवासी महिला को भारी पड़ गया। महिला ने आरोप लगाया कि घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की गई। इसके साथ ही तमंचा तान कर गोली मारने की धमकी दी गई। उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। …

मेरठ। पड़ोसी को बेटी की शादी के लिए डेढ़ साल पहले उधार दिए रुपए मांगना परतापुर थाना क्षेत्र निवासी महिला को भारी पड़ गया। महिला ने आरोप लगाया कि घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की गई। इसके साथ ही तमंचा तान कर गोली मारने की धमकी दी गई। उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय पर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की तो आरोपी ने एक लाख रुपए वापस कर दिए थे। जब उससे बचे हुए 50 हजार रुपए का तकादा किया तो आरोपित ने गाली गलौज की।

आरोप है कि 2 दिन पहले घर में घुसकर मारपीट की। रुपए मांगने पर तमंचा तान दिया और गोली मारने की धमकी दी। उसके साथ मौजूद दो अन्य युवकों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। थाना पुलिस से शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची और कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी देहात में थाना पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

संबंधित समाचार