शाहजहांपुर: ब्राह्मण समाज ने कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना का किया अभिनंदन
शाहजहांपुर, अमृत विचार। ब्राह्मण समाज ने शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का अभिनंदन किया। साथ ही समाज के वरिष्ठ सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। अपने स्वागत-अभिनंदन से अभिभूत वित्त मंत्री ने कहा कि ब्राह्मणों ने सदैव समाज और राष्ट्र के लिए त्याग किया है। वह त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति के रूप …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। ब्राह्मण समाज ने शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का अभिनंदन किया। साथ ही समाज के वरिष्ठ सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। अपने स्वागत-अभिनंदन से अभिभूत वित्त मंत्री ने कहा कि ब्राह्मणों ने सदैव समाज और राष्ट्र के लिए त्याग किया है। वह त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति के रूप में देखा जाता है। समाज का नेतृत्व करने और सही मार्ग दिखाने में ब्राह्मणों का हमेशा से ही योगदान रहा है।
परशुराम धाम में हुए आशीर्वाद और आभार कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खन्ना ने कहा कि ब्राह्मण वर्ग आदिकाल से समाज का संरक्षक रहा है। समाज को दिशा दिखाने की योग्यता और दूरदर्शिता ब्राह्मणों में ईश्वर के वरदान के समान है। उनके लिए ब्राह्मण हमेशा सिरमौर रहे हैं और रहेंगे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री का गर्मजोशी से फूल मालाएं और पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजनों के साथ मुख्य अतिथि ने भगवान परशुराम, मां दुर्गा आदि देव प्रतिमाओं की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। इसी क्रम में संगठन के संस्थापक राजाराम मिश्र, डॉ. विजय पाठक, डॉ. राकेश दीक्षित आदि ने मुख्य अतिथि सुरेश खन्ना को चांदी का मुकुट पहनाकर, 51 किलो फूलों की माला, शॉल, स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया।
