यात्रीगण ध्यान दें : 24 और 25 सितंबर को काठगोदाम नहीं पहुंचेगी लंबी दूरी की यह ट्रेन
हल्द्वानी, अमृत विचार। अगर आप आने वाले दो दिनों में ट्रेन से सफर करने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। रेल प्रशासन ने पूर्व रेलवे के टिकियापाड़ा यार्ड में जल जमाव के कारण 24 और 25 सितंबर को हावड़ा से 21.45 बजे प्रस्थान करने वाली 03019 हावड़ा-काठगोदाम विशेष गाड़ी का संचलन …
हल्द्वानी, अमृत विचार। अगर आप आने वाले दो दिनों में ट्रेन से सफर करने जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है।
रेल प्रशासन ने पूर्व रेलवे के टिकियापाड़ा यार्ड में जल जमाव के कारण 24 और 25 सितंबर को हावड़ा से 21.45 बजे प्रस्थान करने वाली 03019 हावड़ा-काठगोदाम विशेष गाड़ी का संचलन निरस्त कर दिया गया है। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने दी है।
