रामपुर: भाजपा नेता ने एडमिशन दिलाने के नाम पर 81 हजार हड़पे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। चंडीगढ़ के स्कूल में एडमिशन दिलवाने के नाम पर भाजपा नेता अभिषेक बालियान ने एक व्यक्ति से 81 हजार रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जिला सम्भल के थाना चंदोसी के फरीदपुर निवासी प्रकाश चन्द्र शर्मा ने सिविल …

रामपुर, अमृत विचार। चंडीगढ़ के स्कूल में एडमिशन दिलवाने के नाम पर भाजपा नेता अभिषेक बालियान ने एक व्यक्ति से 81 हजार रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जिला सम्भल के थाना चंदोसी के फरीदपुर निवासी प्रकाश चन्द्र शर्मा ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर कहा कि ज्वालानगर के रहने वाले शिवपाल सिंह का बेटा अभिषेक बलियान अपने आप को भाजपा में पश्चिमी क्षेत्र का नेता बताता है। इन्होंने अपने बेटे विराट का एडमिशन कक्षा एक में चंडीगढ़ स्थित भवन्स स्कूल में करवाना था।

इस दौरान आरोपी भाजपा नेता ने उनसे एडमिशन के नाम पर एक लाख 21 हजार रुपये उसके खाते में डाल दिए। कुछ दिन बीतने के बाद जब उसके बेटे का एडमिशन नहीं हुआ तो आरोपी व्यक्ति को फोन किया। कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पैसे वापस लेने के लिए फोन किया तो फोन नहीं उठाया। काफी कोशिश करने के बाद उस आरोपी व्यक्ति से संपर्क हुआ तो केवल 40 हजार रुपए ही वापस मिले।

बाकी के बचे रुपये मांगने पर आरोपी द्वारा अपने राजनैतिक सम्बन्ध का हवाला देकर धमकी दी जाने लगी। इस मामले की प्रकाश चन्द्र शर्मा ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जिसके बाद पुलिस ने भाजपा नेता अभिषेक बलियान के खिलाफ आईपीसी की धारा 420,406 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाचार