एक बार फिर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने स्पा सेंटर पर किया औचक निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने आवास-विकास स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। जहां उन्होने काम कर रहे स्टाफ से पूछताछ कर जरूरी कागजात की जांच की। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की कार्यवाही से वहां अफरा-तफरी का माहौल रहा। शुक्रवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी बसंती आर्या ने …

रुद्रपुर, अमृत विचार। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने आवास-विकास स्थित एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। जहां उन्होने काम कर रहे स्टाफ से पूछताछ कर जरूरी कागजात की जांच की। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की कार्यवाही से वहां अफरा-तफरी का माहौल रहा।

शुक्रवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी बसंती आर्या ने अपनी टीम के साथ आवास-विकास स्थित गैलेक्सी स्पा सेंटर में छापमार कार्यवाही की। इस दौरान उन्होंने स्पा सेंटर के हर कमरे को जांचने के साथ ही वहां आने-जाने वाले लोगों को डाटा भी खंगाला।

इसके अलावा स्पा सेंटर में लगे कैमरों की जांच भी की और जरूरी कागजों की चेकिंग भी की। बसंती आर्या ने बताया कि स्पा सेंटरों के निरीक्षण के दौरान यह रूटीन निरीक्षण था। इस स्पा सेंटर में कोई आपत्तिजनक बात नजर नहीं आई है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी बसंती आर्या ने स्पा संचालक को खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आगे भी स्पा सेंटरों की समय-समय पर चेकिंग होती रहेगी।

संबंधित समाचार