हल्द्वानी: मंगोली और स्यमड़ा में खोला जाएगा उप स्वास्थ्य केंद्र, ब्लॉक प्रमुख ने दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। भीमताल ब्लॉक के दो गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। कोविड को ध्यान में रखते हुए इनको खोले जाने की संस्तुति ब्लॉक प्रमुख हरीश सिंह बिष्ट ने दी है। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि वित्त आयोग की संस्तुति के बाद ज्योलीकोट के ग्राम पंचायत मंगोली, हैड़ाखान के ग्राम पंचायत स्यमड़ा में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। भीमताल ब्लॉक के दो गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। कोविड को ध्यान में रखते हुए इनको खोले जाने की संस्तुति ब्लॉक प्रमुख हरीश सिंह बिष्ट ने दी है।

ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि वित्त आयोग की संस्तुति के बाद ज्योलीकोट के ग्राम पंचायत मंगोली, हैड़ाखान के ग्राम पंचायत स्यमड़ा में उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। जिससे ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत होंगी और इसका लाभ कोविड जैसी बीमारियों से निपटने में भी मिलेगा। कहा कि यह गर्व की बात है कि कोविड वैक्सीनेशन में भीमताल ब्लॉक पहले स्थान पर है। हमें यह स्थान बरकरार रखना है।

इस दौरान एसीएमओ तरूण कुमार टम्टा, सीएचसी भीमताल के अधीक्षक डा. नवीन चंद्र तिवारी, खंड विकास अधिकारी रमेश चंद्र भट़्ट, दीवान सिंह बिष्ट, मदन सिंह मेहरा, रजनी रावत, धर्मेंद्र सिंह, नवीन चंद्र पलड़िया, शेखर भट्ट, मनोज चनियाल, दुर्गादत्त पलड़िया, नवीन सिंह क्वीरा, रामदत्त चन्याल आदि थे।

संबंधित समाचार