बरेली: अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पूर्व मेयर के परिजनों से टीम की नोकझोंक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली। नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को स्टेडियम रोड का अतिक्रमण हटाया गया। मगर इस बीच एक पूर्व मेयर के परिजनों के शैक्षिणक भवन के आगे लगी फूलवारी को लेकर विवाद हो गया। जब टीम ने उनके शैक्षिणक भवन के आगे की फूलवारी को हटाने के लिए आगे …

बरेली। नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को स्टेडियम रोड का अतिक्रमण हटाया गया। मगर इस बीच एक पूर्व मेयर के परिजनों के शैक्षिणक भवन के आगे लगी फूलवारी को लेकर विवाद हो गया। जब टीम ने उनके शैक्षिणक भवन के आगे की फूलवारी को हटाने के लिए आगे बड़ी तो परिजनों ने टीम का विरोध कर दिया। जिसकी वजह से दोनों के बीच नोंकझोंक हो गई। जिसके बाद टीम उसे बिना हटाए ही आगे बढ़ गई। मगर इसका दुकानदारों ने विरोध कर दिया।

दरअसल, नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को ईंट पजाया से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया था। पहले दिन एक विधायक के कैंप कार्यालय में लगे जनरेटर के न हटाने को लेकर बवाल मचा था। कई स्थानीय लोग इसे लेकर लामबंद हो गए थे। इस बीच कुछ शरारती तत्वों ने निगम के प्रवर्तन दल पर पथराव भी कर दिया था लेकिन निगम की टीम ने दूसरे दिन भी स्टेडियम रोड पर अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी रखा। हालांकि दूसरे दिन भी उस समय बवाल हो गया, जब टीम एकतानगर की ओर जाने वाली रोड के मोड़ पर बने एक पूर्व मेयर के परिजनों का शैक्षणिक भवन बना हुआ है।

इस भवन के सामने अतिक्रमण के साथ ही फुलवारी भी लगी हुई है। इससे आवागमन में अवरोध पैदा हो रहा है। जयपाल सिंह पटेल के नेतृत्व में जैसी ही टीम ने अतिक्रमण हटाने की कोशिश की कि इसे लेकर पूर्व मेयर के परिजन नाराज हो गए और उनकी कुछ देर नोंकझोंक भी हुई। टीम के सदस्यों का कहना है कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद सोमवार को कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद टीम ने डेलापीर चौराहे तक अभियान को जारी रखते हुए कई खोखे व ठेके जब्त करने की कार्रवाई की। अभियान चलने के दौरान दुकानदारों के बीच खलबली मची रही।

संबंधित समाचार