पीलीभीत: दीवार उठाने के विरोध पर ग्रामीण पर हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरनपुर, अमृत विचार। दीवार उठाने को लेकर ग्रामीण को लाठी डंडों व धारदार हथियार से प्रहार कर गंभीर घायल कर दिया।सार्वजनिक जगह पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर युवक को पीटकर घायल कर दिया।दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। कोतवाली …

पूरनपुर, अमृत विचार। दीवार उठाने को लेकर ग्रामीण को लाठी डंडों व धारदार हथियार से प्रहार कर गंभीर घायल कर दिया।सार्वजनिक जगह पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर युवक को पीटकर घायल कर दिया।दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव अमरैया कला निवासी विजय कुमार का पडोस के भागवानदीन से दीवार उठाने को लेकर विवाद हो गया।गाली गलौच के वाद भगवानदीन, रामेश्वर दयाल,पार्वती के साथ हाथ में लाठी डंडें और धारदार हथियार लेकर विजय के पास पहुंच गए और विवाद शुरु कर दिया। विरोध करने पर जमकर पीटा। जान से मारने की नियत से विजय के सिर पर बांका से प्रहार कर गंभीर घायल कर दिया।झगड़े को लेकर खलबली मच गई।

आनन-फानन में घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। एक अन्य मामले में इसी गांव निवासी गंगाराम सार्वजनिक जगह पर अवैध कब्जा कर रहा था। गांव के रविंद्र ने विरोध किया तो उसको लाठी-डंडों से जमकर पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर दोनो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार