हल्द्वानी: बेटे ने चोरी किए जेवर, सौतेले पिता ने बैंक में गिरवी रखे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बंद घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला चोर चोरी का माल अपने सौतेले पिता को बेचकर दिल्ली भाग गया और चोरी का जेवर सौतेले पिता ने बैंक में गिरवी रख दिया। दिल्ली से चोर लौटा तो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने इस मामले में चोरी का माल …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बंद घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला चोर चोरी का माल अपने सौतेले पिता को बेचकर दिल्ली भाग गया और चोरी का जेवर सौतेले पिता ने बैंक में गिरवी रख दिया। दिल्ली से चोर लौटा तो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने इस मामले में चोरी का माल खरीदने वाले सौतेले पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष बनभूलपुरा प्रमोद पाठक ने बताया कि बीती 10 अगस्त को मलिक का बगीचा बनभूलपुरा निवासी मो.आरिफ परिवार के साथ रिश्तेदारी में टांडा बादली रामपुर गए थे। 13 अगस्त को जब वह लौटे तो घर में चोरी हो चुकी थी। चोर मोमटी के रास्ते घर में दाखिल हुआ और सोने का पैंडल व चांदी की तीन अंगूठी व नगदी 1200 रुपए चोरी किए थे।

इस मामले में थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने टीम के साथ मिलकर आरोपी सैफ अली निवासी अंसारी कालोनी गौलापार को इन्द्रानगर ठोकर के पीछे रेलवे पटरी के पास धर दबोचा। सैफ के पास से तीन अंगूठी व 850 रुपए बरामद हुए। जबकि सैफ के आरोपी सौतेले पिता पुत्तन निवासी मलिक का बगीचा इन्द्रानगर बनभूलपुरा को इन्द्रानगर बड़ी मस्जिद के पास से एक पैंडल के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में सैफ अली ने बताया गया कि चोरी का पैंडल उसने अपने सौतेले पिता पुत्तन को 7500 रुपए में बेचा और दिल्ली भाग गया। इस पैंडल को पुत्तन ने बैंक में गिरवी रख दिया, लेकिन पैसे खत्म होने के बाद सैफ सौतेले पिता पुत्तन से और रुपए मांगने लगा। जिस पर पुत्तन ने बैंक से पैंडल निकालकर सैफ अली को दे दिया। टीम में थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक, एसआई संजय बोरा, का. लक्ष्मण राम, का. लक्की राजन, का. नारायण वर्मा थे।

संबंधित समाचार