फिरोजाबाद: अपर मुख्य सचिव ने की डेंगू के हालात की समीक्षा, दिए ये निर्देश
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में डेंगू बुखार और वायरल के मरीज बराबर सरकारी अस्पताल और प्राइवेट अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में 100 और शिकोहाबाद अस्पताल में 75 नए मरीज शनिवार को भर्ती हुए हैं। इसके अलावा प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ भी कम नहीं हो रही है। अपर …
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में डेंगू बुखार और वायरल के मरीज बराबर सरकारी अस्पताल और प्राइवेट अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में 100 और शिकोहाबाद अस्पताल में 75 नए मरीज शनिवार को भर्ती हुए हैं। इसके अलावा प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ भी कम नहीं हो रही है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य द्वारा डेंगू बुखार और वायरल के हालातों की समीक्षा की गई।
जिले में डेंगू बुखार और वायरल के हालात शहरी क्षेत्र के बाद ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ रहे हैं जिसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्रों से मौत होने की भी जानकारी मिल रही है। जिले में फैले डेंगू बुखार और वायरल की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करने के लिए प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने टूंडला और शिकोहाबाद के अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया और मरीजों से भी उपचार और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।
अपर स्वास्थ्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करके डेंगू बुखार और वायरल के रोकने के लिए प्रभावी कार्यवाही किए जाने के संबंध में जानकारी ली गई और और शीघ्र ही वायरल और डेंगू पर नियंत्रण करने के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए । मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे जिले में 67 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला आयोजित किया गया जिसमें 4481 मरीजों का परीक्षण कर दवा दी गई।
