द्विवार्षिक अधिवेशन में ग्राम विकास अधिकारियों ने रखी रिक्त पदों को भरने की मांग, मंत्री का मिला आश्वासन
हल्द्वानी, अमृत विचार। अतिउत्तम और उत्कृष्ट की बाध्यता को लेकर ग्राम विकास अधिकारी एकजुट दिखे। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन नैनीताल के द्विवार्षिक अधिवेशन में पहुंचे मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री बंशीधर भगत के सामने इसे उठाया। उन्होंने कहा कि इस नियम से कर्मचारियों का शोषण होता है। बेहतर कार्य करने के बावजूद उन्हें प्रोन्नत …
हल्द्वानी, अमृत विचार। अतिउत्तम और उत्कृष्ट की बाध्यता को लेकर ग्राम विकास अधिकारी एकजुट दिखे। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन नैनीताल के द्विवार्षिक अधिवेशन में पहुंचे मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री बंशीधर भगत के सामने इसे उठाया। उन्होंने कहा कि इस नियम से कर्मचारियों का शोषण होता है। बेहतर कार्य करने के बावजूद उन्हें प्रोन्नत लाभ के साथ वेतन लाभ नहीं मिलता है। अधिवेशन में जिला कार्यकारिणी भी गठित की गई। कैबिनेट मंत्री ने सेवा निवृत और उत्कृष्ट कार्य करने वाले वीडीओ सम्मानित भी किया।

अधिवेशन में जिलाध्यक्ष संजय डबराल ने कहा कि जिले में बीडीओ से लेकर ग्राम विकास अधिकारियों तक के पद रिक्त पड़े हैं। इससे काम को लेकर बोझ बढ़ जाता है और जनता को लाभान्वित करने वाले काम सफर करते हैं। जिला महामंत्री सुनील कुमार पंत व कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि वीडीओ पर अतिरिक्त बोझ को कम किया जाना चाहिए और डोंगल की जिम्मेदारी ब्लाक स्तर से हटाकर वीडीओ को दी जानी चाहिए।

मंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि इन मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा। इसे सचिव के पास रखकर इस बारे में विचार करेंगे। इस दौरान अतिथि रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरम्वाल, महापौर जोगेंद्र सिंह रौतेला, पूर्व पालकिाध्यक्ष रैनू अधिकारी, ब्लाक रूपा देवी, डीडीओ रमा गोस्वामी, सहायक परियोजना निदेशक संगीता जोशी, बीडीओ डॉ. निर्मला जोशी, एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री कुंवर सिंह सामंत आदि मौजूद रहे।

निर्विरोध चुने गए जिले के पदाधिकारी
निर्वाचन अधिकारी तनवीर असगर, महेश्वर अधिकारी व मनमोहन रावत की देखरेख में अध्यक्ष पद पर संजय डबराल, महामंत्री पद पर सुनील कुमार पंत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर भगवत नाथ गोस्वामी, उपाध्यक्ष पद पर भूपेंद्र नाथ, संयुक्त सचिव पर उत्तम नाथ, प्रांतीय प्रतिनिधि पर दीपक पांडे, कोषाध्यक्ष पर दिनेश चंद्र दुर्गापाल, ऑडिटर नवीन चंद्र कपिल, सलाहकार धीरज जोशी, सह सलाहकार राजदीप वर्मा, मीडिया प्रभारी गोपाल सिंह शाही और संरक्षक पद की रमेश चंद्र जोशी को जिम्मेदारी मिली।
