लखनऊ: व्यापारी से हड़पे 37 लाख, विभूतिखंड थाने में केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में प्रापर्टी के नाम पर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक रियल स्टेट कंपनी ने कानुपर के व्यापारी से 37 लाख की ठगी की है। कंपनी के खिलाफ पीड़ित ने विभूतिखंड थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। व्यापारी ने तुलसियानी इंफ्रा के निदेशकों पर धोखाधड़ी करने का लगाया है। …

लखनऊ। राजधानी में प्रापर्टी के नाम पर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक रियल स्टेट कंपनी ने कानुपर के व्यापारी से 37 लाख की ठगी की है। कंपनी के खिलाफ पीड़ित ने विभूतिखंड थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। व्यापारी ने तुलसियानी इंफ्रा के निदेशकों पर धोखाधड़ी करने का लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि शहीद पथ स्थित अपार्टमेंट में फ्लैट देने की बात कही गई थी। एग्रीमेंट भी हुआ था। इसके बाद भी उन्हें फ्लैट पर कब्जा नहीं दिया गया।

रुपये वापस मांगने पर आरोपी टाल मटोल करते रहे। कानपुर आनन्दपुरी निवासी मनीष धवन जिम चलाते हैं। उनके मुताबिक वर्ष 2014 में विभूतिखंड साइबर टॉवर स्थित तुलसियानी इंफ्रा के बारे में पता चला था। मनीष ने लखनऊ आकर कम्पनी निदेशक अनिल तुलसियानी और हेमेंत से मुलाकात की थी जिन्होंने बताया था कि सुशांत गोल्फ सिटी में शहीद पथ के पास प्लासियो इम्पीरियल के नाम से फ्लैट बनाए गए हैं।

निदेशकों ने मनीष से फ्लैट के लिए 37 लाख रुपये लिए थे। वर्ष 2019 में कब्जा दिए जाने की बात कही गई थी जो पूरी नहीं की गई। रुपये वापस मांगने पर उन्हें कम्पनी की तरफ से पोस्ट डेटेड चेक देते हुए हर महीने 16 हजार रुपये दिए जाने का दावा कम्पनी निदेशकों ने किया था। कुछ महीनों तक मनीष के खाते में रुपये जमा किए गए थे। उसे बाद कोई पैसा नहीं दिया गया ।

संबंधित समाचार