उधारी के रुपए मांगे तो तानी पिस्टल, आठ के खिलाफ रिपोर्ट
रुद्रपुर, अमृत विचार। उधार में दिए गए टायरों के रुपये मांगना एक व्यापारी को उस समय महंगा पड़ गया जब आरोपी व उसके नकाबपोश साथियों ने उस पर पिस्टल तान जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौपकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति सहित …
रुद्रपुर, अमृत विचार। उधार में दिए गए टायरों के रुपये मांगना एक व्यापारी को उस समय महंगा पड़ गया जब आरोपी व उसके नकाबपोश साथियों ने उस पर पिस्टल तान जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौपकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति सहित आठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इंदिरा कालोनी निवासी शानू खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी रुद्रपुर कोतवाली के पास टायर की दुकान है। 22 फरवरी 2020 को लालपुर निवासी धीरज उससे 1.48 लाख रुपए के आठ टायर खरीदकर ले गया था। कई माह बाद भी उसने रुपये नहीं दिए। फोन करने पर टालमटोल करता था।
20 सितंबर 2021 को उसने धीरज को फोन कर टायरों के रुपए मांगे, जिस पर उसने रुपए देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि बीते दिनों वह अपने जीजा की दुकान पर जा रहा था। इसी बीच सात-आठ लोग उसका पीछा करने लगे और रास्ते में उसे रोक लिया और उस पर हमला कर घायल कर दिया।
हमलावरों में शामिल एक नकाबपोश ने उसके मुंह में पिस्टल डाल दी और रुपए मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने धीरज और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
