गुलदार के आंतक से ग्रामीणों में दशहत, वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग
रामनगर, अमृत विचार। तराई पश्चिम वन प्रभाग रामनगर रेंज के पूछड़ी गांव इन दिनों गुलदार के आतंक से लोग दहशत में है। शनिवार रात घर के पास से गुलदार एक कुत्ते उठाकर ले गया जो सीसीटीवी कैमरे ने कैद हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीणों की जान …
रामनगर, अमृत विचार। तराई पश्चिम वन प्रभाग रामनगर रेंज के पूछड़ी गांव इन दिनों गुलदार के आतंक से लोग दहशत में है। शनिवार रात घर के पास से गुलदार एक कुत्ते उठाकर ले गया जो सीसीटीवी कैमरे ने कैद हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीणों की जान का भी खतरा बना हुआ है।
इस मामले में तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ शिशुपाल रावत ने बताया कि रामनगर रेंज के पुछड़ी गाँव मे गुलदार ने गोपाल सिंह के घर के आगे से कुत्ते को उठा कर ले गया है।
विभाग के द्वारा गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगा दिया है और वनकर्मीयो की टीम भी वहां गश्त कर रही हैं ताकि गुलदार को पकड़ा जाए। उन्होंने बताया कि गुलदार को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
