हल्द्वानी: 21 लोग बनेंगे आत्मनिर्भर, नगर निगम दिलाएगा ऋण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के तहत शहर के 21 लोग आत्मनिर्भर बन सकेंगे। अलग अलग बैंकों से उन्हें नगर निगम ऋण दिलाएगा। इससे पहले उन्हें रोजगार से जुड़े प्रशिक्षण दिए जाएंगे। जिसके बाद वे खुद का काम शुरू कर आजीविका शुरू कर सकेंगे। केंद्र सरकार की एनयूएलएम के तहत जरूरतमंदों को …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के तहत शहर के 21 लोग आत्मनिर्भर बन सकेंगे। अलग अलग बैंकों से उन्हें नगर निगम ऋण दिलाएगा। इससे पहले उन्हें रोजगार से जुड़े प्रशिक्षण दिए जाएंगे। जिसके बाद वे खुद का काम शुरू कर आजीविका शुरू कर सकेंगे।

केंद्र सरकार की एनयूएलएम के तहत जरूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान चल रहा है। सिलाई कढ़ाई, लकड़ी से जुड़े काम व अन्य कई प्रकार के रोजगारों में से विकल्प चुन सकते हैं। नगर निगम द्वारा लोगों से आवेदन करने के लिए कहा था, जिसके तहत निगम के पास 34 लोगों ने आवेदन किए।

इनमें दो को निरस्त कर दिया गया। सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन ने बताया कि सोमवार को इस स्कीम के तहत आवेदनकर्ताओं को चुनने के लिए बैठक की गई थी। इसमें सभी आवेदनकर्ताओं की मौजूदगी जरूरी थी। लेकिन 12 अनुपस्थित पाए गए, इस वजह से उनके आवेदन को लेकर आगे की कार्रवाई नहीं बढ़ाई गई।

जिन 21 आवेदनों को स्वीकृति मिली है, उन्हें बैंकों से ऋण मिल सके इसके लिए उनके आवेदन बैंकों को प्रेषित किए जाएंगे। ऋण मिलने के बाद सात प्रतिशत ब्याज लाभार्थी को और शेष ब्याज योजना के तहत दिया जाएगा। इस दौरान जिला अग्रणी बैंक पबंधक बीएस चौहान, सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सुभाष चंद्रा, नगर परियोजना प्रबंधक डॉ. आईपी पंत, अर्चना गर्ब्याल आदि मौजूद रही।

संबंधित समाचार