हल्द्वानी: जेसीबी से उछला टायर, छात्रा पर गिरा, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। स्कूल से लौट रही छात्रा रास्ते पर हादसे का शिकार हो गई। एक जेसीबी से उछला टायर सीधा उसके ऊपर आ गिरा और छात्रा नहर में जा गिरी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए सुशीता तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश …

हल्द्वानी, अमृत विचार। स्कूल से लौट रही छात्रा रास्ते पर हादसे का शिकार हो गई। एक जेसीबी से उछला टायर सीधा उसके ऊपर आ गिरा और छात्रा नहर में जा गिरी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए सुशीता तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल छात्रा का इलाज करते चिकित्सक।

मूलरूप से उत्तर प्रदेश बदायूं के रहने वाले राजपाल यहां तीनतास में रहते हैं और पेशे से ऑटो चालक हैं। घर में पत्नी व तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी अंजली (14) देवलचौड़ स्थित प्राइमरी स्कूल में पढ़ती है।

बताया जाता है कि सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। साइकिल सवार अंजली अभी महर्षि स्कूल के पास ही पहुंची थी कि तभी सामने आ रही जेसीबी में रखा टायर अचानक उछल कर उसके ऊपर आ गिरा और अंजली सीधा सड़क के बहल से गुजर रही नहर में जा गिरी। घटना के बाद चालक जेसीबी छोड़ कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में ले लिया है। वहीं अस्पताल में भर्ती अंजली की हालत नाजुक बताई जा रही है।

संबंधित समाचार