स्वरोजगार: पर्यटक खूब पसंद कर रहे लकड़ी के टुकड़ों की नेम प्लेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। कोरोनाकाल के बाद युवाओं में स्वरोजगार का क्रेज बढ़ गया है। कोरोनाकाल से पहले पर्वतीय युवा बाहरी राज्यों में नौकरी के लिए भटकते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वरोजगार अभियान से प्रेरित होकर नैनीताल के रहने वाले रहमान ने भी लकड़ी के टुकड़ों पर पेंट कर नेम …

नैनीताल, अमृत विचार। कोरोनाकाल के बाद युवाओं में स्वरोजगार का क्रेज बढ़ गया है। कोरोनाकाल से पहले पर्वतीय युवा बाहरी राज्यों में नौकरी के लिए भटकते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वरोजगार अभियान से प्रेरित होकर नैनीताल के रहने वाले रहमान ने भी लकड़ी के टुकड़ों पर पेंट कर नेम प्लेट बनाने का काम शुरू किया है।

अलग-अलग रंग में मौजूद
इमरान बताते है कि प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत उन्होंने लोन लेकर काम शुरू किया है। वह सहारनपुर व बिजनौर से लकड़ी की प्लेटों को खरीदकर लाते हैं फिर उन्हें ग्राहकों की पसंद से अलग-अलग रंगों में रंग कर नेम प्लेट तैयार करते हैं।

एक नेम प्लेट की कीमत 250 से शुरू होकर 500 रुपए तक होती है जिसको सैलानी बड़ी आसानी से खरीद लेते हैं और गिफ्ट के तौर पर यहां से ले जाते हैं। उन्होंने अन्य युवाओं से भी स्वरोजगार अपनाने की अपील की है।

संबंधित समाचार