हल्द्वानी: अतिक्रमण खोल सकता है रोड सेफ्टी की पोल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर का अतिक्रमण नगर निगम की रोड सेफ्टी की पोल खोल सकता है। यह रिपोर्ट शासन को पहुंची तो निगम अधिकारियों की फजीहत हो सकती है। फिलहाल रोड सेफ्टी ऑडिट टीम ने शहर में डेरा डाला हुआ है। जिससे निगम अधिकारियों में खलबली मची हुई है। दरअसल सड़क सुरक्षा के मामले में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर का अतिक्रमण नगर निगम की रोड सेफ्टी की पोल खोल सकता है। यह रिपोर्ट शासन को पहुंची तो निगम अधिकारियों की फजीहत हो सकती है। फिलहाल रोड सेफ्टी ऑडिट टीम ने शहर में डेरा डाला हुआ है। जिससे निगम अधिकारियों में खलबली मची हुई है।

दरअसल सड़क सुरक्षा के मामले में शहर का बुरा हाल है। केंद्रीय शासन की ओर से सड़कों के हादसों को रोकने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर रोड सेफ्टी ऑडिट कराया जा रहा है। देहरादून से भी रोड सेफ्टी ऑडिट टीम के अधिकारी शहर में पहुंच चुके हैं। उन्होंने पुलिस विभाग और नगर निगम से रिपोर्ट तलब की है।

अब शहर में फुटपाथ पर कब्जे हैं, सड़कों पर अस्थाई अतिक्रमण को बोल बाला है। नियमों की धज्जियां उड़ाते बिजली के खंभो पर होर्डिंग्स के अलावा यूनिपोल पर भी होर्डिंग्स नियम विरुद्ध लगे होने की तस्वीर साफ देखी जाती है। ऐसे में रिपोर्ट यदि शहर की हकीकत की जाती है तो निगम अधिकारियों को इसकी जवाबदेही भारी पड़ सकती है। सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन ने बताया कि रोड सेफ्टी ऑडिट टीम ने जो रिपोर्ट मांगी है, उसे तैयार किया जा रहा है।

संबंधित समाचार