बाराबंकी: न्याय न मिलने पर महिला ने की पुलिस अधीक्षक से शिकायत, जाने पूरा मामला…
बाराबंकी। दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बेटियों से छेड़छाड़ करने का आरोप गांव के निवासी युवक पर लगाया है। कोतवाली में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक बाराबंकी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप …
बाराबंकी। दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने बेटियों से छेड़छाड़ करने का आरोप गांव के निवासी युवक पर लगाया है। कोतवाली में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक बाराबंकी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही निवासी करन हमारी बेटी से छेड़छाड़ करने के इरादे से घर में दाखिल हुआ। रात में बेटियों के चीखने की आवाज सुनकर जब मेरी आंख खुली तो हमने करन को अपने घर में पकड़ा भी व डायल 112 के हवाले भी किया। लेकिन पीसीआर कर्मियों ने आरोपित युवक से पैसा लेकर गांव के बाहर छोड़ दिया। शिकायतकर्ता को थाने जाने की सलाह दे दी।
शिकायतकर्ता ने कोतवाली पहुंच आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। तो उल्टा उस पर पुलिस सुलह का दबाव बनाने लगी। पीड़िता ने दरियाबाद कोतवाली में तैनात एक सिपाही पर आरोप लगाया है कि कोतवाली में तैनात सिपाही आरोपी के साथ मिलकर रात में दारू मुर्गा की पार्टी करते है। जिससे आरोपित मनबढ़ हो गया। शराब के नशे में आरोपित युवक आए दिन गाली गलौच करता है। इस सम्बंध में दरियाबाद कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने बताया मामला मेरे संज्ञान में नही है। जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
