लखनऊ: कॉलोनी में अवैध डेयरी से फैलती है गंदगी, नगरवासियों ने की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मोहल्ले में संचालित अवैध डेयरी के गोबर नालियों में बहाया जाता है जिससे गंदगी फैलती है जिसकी वजह से बीमार फैलने का खतरा है। यह शिकायत सोमवार को लोकमंगल दिवस में तिवारीगंज अतीक बिहार कॉलोनी के निवासियों ने महापौर संयुक्ता भाटिया से की। महापौर ने पशुचिकित्सा अधिकारी को डेयरी हटाने के निर्देश दिए। कमता …

लखनऊ। मोहल्ले में संचालित अवैध डेयरी के गोबर नालियों में बहाया जाता है जिससे गंदगी फैलती है जिसकी वजह से बीमार फैलने का खतरा है। यह शिकायत सोमवार को लोकमंगल दिवस में तिवारीगंज अतीक बिहार कॉलोनी के निवासियों ने महापौर संयुक्ता भाटिया से की। महापौर ने पशुचिकित्सा अधिकारी को डेयरी हटाने के निर्देश दिए। कमता के फेयर डील कॉलोनी निवासी सबीना बेगम ने महापौर को बताया कि उनके घर के सामने सड़क बहुत खराब है जिससे आने जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

इंदिरानगर के शिवाजीपुरम निवासी देवीशरण त्रिपाठी ने कहा कि मानस विहार में सड़क पर अतिक्रमण फैला है, जिससे राहगीरों को निकलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर महापौर ने जोनल अधिकारी को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। जोन सात और आठ में मंगलवार को आयोजित लोकमंगल दिवस में कुल 87 शिकायतें आयीं। महापौर एवं नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।

मंगलखेड़ा के निवासियों को पेयजल की समस्या से मिली निजात

कैंट विधानसभा क्षेत्र के रामजीलाल सरदार पटेल नगर वार्ड के मंगलखेड़ा में जनता को महापौर ने पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए मिनी ट्यूबवेल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि मंगलखेड़ा में अक्सर लोग पानी की शिकायत करते थे, जिसके निस्तारण के लिये ट्यूबवेल लगाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। अब मंगलखेड़ा की जनता को पीने के पानी की समस्या समाप्त हो जाएगी। इस मौके पर महापौर संग पार्षद गिरीश मिश्रा, जोनल अधिकारी सुभाष त्रिपाठी के साथ क्षेत्रीय निवासी भी उपस्थित रहे।

जोन आठ में सफाई कर्मियों को बांटे स्मार्ट फोन

महापौर ने मंगलवार को लोकमंगल दिवस के बाद जोन आठ में सफाई कर्मियों को स्मार्ट फोन बांटे। राजधानी की सफाई व्यवस्था में सुधार एवं कर्मचारियों की निगरानी के लिए सफाई कर्मियों को स्मार्ट फोन देने जा रहा है। ये फोन नगर निगम के कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे। कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से लगे सफाई कर्मचारियों के अपने कार्यक्षेत्र में पहुंचते ही हाजिरी मोबाइल से लग जाएगी।

संबंधित समाचार