उत्तराखंड: देहरादून, हल्द्वानी और हरिद्वार में खुलेंगी फूड टेस्टिंग लैब, मिलावटखोरी पर कसेगा शिकंजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। राज्य में मिलावटखोरी पर शिकंजा कसने के लिए हल्द्वानी, देहरादून, और हरिद्वार में फूड टेस्टिंग लैब खोली जाएगी। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने मंगलवार को सचिवालय में खाद्य पदार्थों में मिलावट के संबंध में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों को लोगों की जिंदगी से …

देहरादून, अमृत विचार। राज्य में मिलावटखोरी पर शिकंजा कसने के लिए हल्द्वानी, देहरादून, और हरिद्वार में फूड टेस्टिंग लैब खोली जाएगी। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने मंगलवार को सचिवालय में खाद्य पदार्थों में मिलावट के संबंध में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों को लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। केवल त्योहार ही नहीं, बल्कि पूरे साल भर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए अभियान चलाया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि अभी राज्य में रुद्रपुर में ही फूड टेस्टिंग लैब है। देहरादून, हल्द्वानी, और हरिद्वार में फूड टेस्टिंग लैब खोलने के अलावा गढ़वाल, और कुमाऊं के लिए एक- एक मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब की व्यवस्था की जाए। इस दौरान सचिव अमित नेगी, कमिश्नर फूड सेफ्टी डॉ. पंकज कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार