हल्द्वानी: व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर समर्थन जुटा रहे व्यापारी, दो अक्तूबर को होना है मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की हल्द्वानी महानगर की इकाई के चुनाव का घमासान सोशल मीडिया पर भी खूब दिख रहा है। एक मंच के रूप में इस मीडिया का प्रयोग कर रहे व्यापारी नेताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कोई फेसबुक पर तो कोई इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड कर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की हल्द्वानी महानगर की इकाई के चुनाव का घमासान सोशल मीडिया पर भी खूब दिख रहा है। एक मंच के रूप में इस मीडिया का प्रयोग कर रहे व्यापारी नेताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कोई फेसबुक पर तो कोई इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड कर वोट की अपील कर रहा है। कई उम्मीदवारों ने तो व्ह्टसएप ग्रुप बनाकर व्यापारी सदस्यों को संदेश भेजकर अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बताया।


महानगर इकाई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर बीते गुरुवार से नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इस दिन छह ने पर्चा भरा था। उसके दूसरे दिन शुक्रवार को 13 और ने ताल ठोकी थी। शनिवार को सात ने नाम वापस ले लिए, जिससे अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और प्रचार मंत्री और महिला उपाध्यक्ष व महिला सचिव का चेहरा तो निर्विरोध चुन लिया गया, लेकिन उम्मीदवार महामंत्री के लिए प्रदीप सब्बरवाल और मनोज जायसवाल, संगठन मंत्री के लिए उपेंद्र कनवाल और गुरमीत सिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए मनोज चौहान, सचिन गुप्ता और संदीप गुप्ता की परीक्षा मतदान पर निर्भर हो गई।

व्यापारी सदस्यों को लुभाने के लिए ये उम्मीदवार कोई भी कोर कसर छोड़ना नहीं चाहते हैं। इसके लिए वे दुकानों और घरों पर जाकर तो व्यापारियों से मिल ही रहे हैं, साथ ही सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों से समर्थन मांग रहे हैं।

संबंधित समाचार