हल्द्वानी: कोविड ड्यूटी का मानदेय न मिलने पर भड़के नर्सिंग इंटर्न, सरकार के खिलाफ लगाए नारे
हल्द्वानी, अमृत विचार। करीब पांच महीने से कोविड ड्यूटी का मानदेय न मिलने से गुस्साए नर्सिंग इंटर्न ने बुधवार दोपहर मेडिकल कॉलेज गेट के बाहर प्रदर्शन किया। और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं का कहना था कि कोविड के कठिन समय में उन्होंने मई से विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर सेवाएं दीं, लेकिन …
हल्द्वानी, अमृत विचार। करीब पांच महीने से कोविड ड्यूटी का मानदेय न मिलने से गुस्साए नर्सिंग इंटर्न ने बुधवार दोपहर मेडिकल कॉलेज गेट के बाहर प्रदर्शन किया। और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं का कहना था कि कोविड के कठिन समय में उन्होंने मई से विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर सेवाएं दीं, लेकिन सरकार ने उन्हें निश्चित मानदेय देना भी उचित नहीं समझा।

बुधवार दोपहर मेडिकल कॉलेज गेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे नर्सिंग इंटर्न ने कहा कि सरकार ने कोविड काल में नर्सिंग फाइनल ईयर के छात्र-छात्राओं की ड्यूटी 15 हजार रुपये मासिक के मानदेय के आधार पर लगाई थी। जिसमें सभी नर्सिंग इंटर्न ने पूरे मनोयोग से सेवाएं दीं। लेकिन पांच महीने बीतने के बाद सरकार ने मानदेय देना जरूरी नहीं समझा।

नर्सिंग इंटर्न ने कहा कि कई बार कॉलेज प्रशासन को भी ज्ञापन दिया जा चुका है लेकिन अभी तक संज्ञान नहीं लिया गया। उन्होंने मानदेय न मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
