एशियन जु–जित्सु चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
देहरादून, अमृत विचार। पांचवी एशियन जु-जित्सु चैंपियनशिप, आबू धाबी में भारत देश का परचम लहराकर लौटे उत्तराखंड के जु–जित्सु खिलाड़ियों को बुधवार को देहरादून सीएम आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने आगामी एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट गेम्स एशियन गेम्स तथा वर्ल्ड जुजित्सु चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। …
देहरादून, अमृत विचार। पांचवी एशियन जु-जित्सु चैंपियनशिप, आबू धाबी में भारत देश का परचम लहराकर लौटे उत्तराखंड के जु–जित्सु खिलाड़ियों को बुधवार को देहरादून सीएम आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने आगामी एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट गेम्स एशियन गेम्स तथा वर्ल्ड जुजित्सु चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। सभी खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति व मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने का भी आश्वासन दिया।

जु–जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव रेंशी विनय कुमार जोशी ने बताया कि जु–जित्सु इंटरनेशनल फेडरेशन (जेजेआईएफ) व जु–जित्सु एशियन यूनियन (जेजेएयू) के नेतृत्व में 13 से 16 सितंबर 2021 तक आबू धाबी में आयोजित हुई पांचवी एशियन जु-जित्सु मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में भारत से 38 सदस्यीय दल ने प्रतिनिधित्व किया था। जिसमें उत्तराखण्ड राज्य के छह खिलाडिय़ों ने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 रजत पदक, 4 कांस्य पदक हासिल करते हुए कुल 6 पदक हासिल कर 14 देशों की श्रृंखला में आठवां स्थान प्राप्त किया।

जिसमें शिवानी गुप्ता 70 किलो भार वर्ग की जुजित्सु फाइटिंग में रजत पदक व फिटिंग कॉन्टैक्ट में रजत पदक, नव्या पांडे ने 48 किलोभार वर्ग की जुजित्सु फाइटिंग में कांस्य पदक व फिटिंग कॉन्टैक्ट में कांस्य पदक, मंदीप कौर ने 63 किलोभार वर्ग की जुजित्सु फाइटिंग में कांस्य पदक, मुकेश कुमार ने 94 किलोभार वर्ग की जुजित्सु कॉन्टैक्ट में कांस्य पदक एवं कमल सिंह ने पांचवी रैंक, विनोद लखेरा ने छठवीं रैंक हासिल की। साथ ही सभी विजेता खिलाड़ियों ने 2021 में ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) के नेतृत्व में थाईलैंड चोंगबुरी में आयोजित होने वाली एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट्स गेम्स 2022 के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।
इस अवसर पर जिला जुजित्सू एसोसिएशन ऑफ उधम सिंह नगर (रजि) के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ के द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को खेल निदेशालय द्वारा छात्रवृत्ति एवं अन्य खेल सुविधाएं प्रदान किए जाने व जु–जित्सु खेल को खेल नीति में शामिल किए जाने के लिए ज्ञापन दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से कमल सिंह को उक्त प्रतियोगिता के लिए 90 हजार की धनराशि दिए जाने के लिए आभार जताया। इस मौके पर जिला जु–जित्सु एसोसिएशन ऑफ उधमसिंह नगर के महासचिव ऋषि पाल भारती, कोच विनोद लखेड़ा आदि मौजूद रहे।
