अयोध्या: बड़ी संख्या में सड़कों पर सहारा कर्मियों ने किया प्रदर्शन, की ये मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। ग्राहकों की अभद्रता से तंग आकर और कई महीनों से सैलरी नहीं मिल पाने से नाराज सहारा कर्मियों ने बुधवार को बड़ी संख्या में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनिफॉर्म में सैकड़ों कर्मियों ने सांसद लल्लू सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। पीएम और गृह मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन में …

अयोध्या। ग्राहकों की अभद्रता से तंग आकर और कई महीनों से सैलरी नहीं मिल पाने से नाराज सहारा कर्मियों ने बुधवार को बड़ी संख्या में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनिफॉर्म में सैकड़ों कर्मियों ने सांसद लल्लू सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। पीएम और गृह मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन में उन्होंने सहारा सेबी विवाद सुलझाने की अपील की।

ज्ञापन में उन्होंने मांग की है कि सहारा-सेबी के विवाद का पटाक्षेप न होने के कारण कंपनी में कार्य कर रहे लाखों कर्मियों का परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। साथ ही कहा कि निवेशकों की पूंजी की मिच्योरिटी हो जाने के बाद भी उन्हें पैसे नहीं मिल रहे हैं।

जिस कारण उनके भी काम बाधित हो रहे हैं। उपभोक्ताओं में कुंठा व्याप्त हो गई है और वे सहारा से जुड़े कर्मियों से अभद्र व्यवहार करने लगे हैं। कर्मियों ने ज्ञापन में मांग की है कि सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए दृढ़ संकल्पित है। ऐसे में हमारी स्थिति देखकर विवाद को सुलझाने की दिशा में कार्य करें, जिससे लाखों लोगों का भला हो जाएगा।

संबंधित समाचार