बरेली: रडार पर रहेंगे डेंगू-मलेरिया मिलने वाले मरीजों के घर
बरेली, अमृत विचार। डेंगू-मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों को लेकर मलेरिया विभाग के साथ नगर निगम का भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। लगातार समीक्षा के दौरान यह कार्ययोजना भी बनाई गई है कि जिन घरों में डेंगू व मलेरिया के मरीज पाए जाएं, उनके यहां हर सात दिन के अंदर एक बार फॉगिंग जरूर …
बरेली, अमृत विचार। डेंगू-मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों को लेकर मलेरिया विभाग के साथ नगर निगम का भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। लगातार समीक्षा के दौरान यह कार्ययोजना भी बनाई गई है कि जिन घरों में डेंगू व मलेरिया के मरीज पाए जाएं, उनके यहां हर सात दिन के अंदर एक बार फॉगिंग जरूर कराई जाए।
नगर निगम बोर्ड हाल में नगर स्वास्थ्य अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिला मलेरिया अधिकारी, सभी सफाई एवं खाद्य निरीक्षक व सफाई नायकों को संचारी रोग की रोकथाम के लिए कड़े निर्देश दिए गए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने सफाई नायकों को आदेशित किया कि वह अपने वार्ड क्षेत्र के घरों में जाकर प्रतिदिन 10 से 20 घरों का निरीक्षण करें। यह चेक करें कि घरों में कितने-कितने व्यक्तियों को बुखार है या नहीं तथा घरों का जमा पानी जैसे कूलर, फ्रीज, रसोई आदि जगहों पर प्रतिदिन बदला जा रहा है या नहीं।
पानी ऐसे सभी स्थानों पर जमा न होने दिया जाए, जिससे डेंगू के मच्छर आदि की पैदा होने की आशंका हो। यह पानी लार्वा बनकर बीमारियों का कारण बन जाते हैं। निर्देश दिए कि डेंगू व मलेरिया से ग्रसित मरीजों के घरों में 7 दिनों के भीतर फागिंग कराई जाए। प्रत्येक वार्ड में 15 दिवस के अंदर फागिंग कराएं। मरीजों के घरों में एंटी लार्वा का छिड़काव प्रत्येक सप्ताह कराएं। अपने-अपने क्षेत्रों में निरीक्षण कर नाला सफाई की हकीकत देखें।
सीबीगंज के सभी वार्डों में रोज छिड़काव किया जाए
संचारी रोग की रोकथाम के लिए नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त अभिषेक आनंद भी समीक्षा बैठक की। इसमें शहर में पाए जाने वाले डेंगू व मलेरिया आदि मरीजों के घरों पर शत प्रतिशत फॉगिंग एंटी लार्वा मेलाथियान डस्ट प्रत्येक दशा में कराए जाने के लिए आदेशित किया गया। सीबीगंज क्षेत्र के सभी वार्डों में प्रत्येक दिन फागिंग एंटी लार्वा आदि दवाओं का छिड़काव करने के लिए संबंधित सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को आदेशित किया गया।
मुख्य मार्गों की सफाई से संबंधित सभी एजेंसियों को सफाई व्यवस्था को ठीक करने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा आदेश जारी करने को कहा गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अशोक कुमार को निर्देशित किया गया कि सफाई कार्य में लगी सभी एजेंसियों को बुलाकर उनके कार्य की समीक्षा बैठक अपर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में की जाए। नाइट स्लीपिंग एजेंसियों को भी अपने कार्य को ठीक प्रकार से किए जाने के आदेश जारी करने को कहा गया।
