बरेली: सरेशाम अधिवक्ता की हत्या करने वाला एक गिरफ्तार
बिशारतगंज, अमृत विचार। अधिवक्ता संजय सिंह की हत्या करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज बिशारतगंज के सामने से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना क्षेत्र के गांव अतरछेड़ी के अधिवक्ता संजय सिंह की 14 सितंबर को हत्या कर दी …
बिशारतगंज, अमृत विचार। अधिवक्ता संजय सिंह की हत्या करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज बिशारतगंज के सामने से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव अतरछेड़ी के अधिवक्ता संजय सिंह की 14 सितंबर को हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने गिधौली रेलवे फाटक से पास मुदित प्रताप सिंह, गुड्डू उर्फ राजवीर, राहुल व मयंक अवस्थी ने मिलकर चार पहिया वाहन से कुचलकर हत्या करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार और उप निरीक्षक रामस्वरूप ने पुलिस टीम के साथ वांछित आरोपियों की तलाश की।
इस दौरान मुखबिर की सूचना पर गुड्डू उर्फ राजवीर निवासी अतरछेड़ी को राजकीय इंटर कॉलेज बिशारतगंज के सामने से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी ने कार से कुलचकर हत्या की बात कबूली है। अधिवक्ता व उसके भाई में विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में पहले से योजना बनाकर हत्या की गई।
