Manish Gupta Death Case: CM योगी आज करेंगे परिजनों से मुलाकात, पत्नी ने की यह मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। गोरखपुर में कानपुर व्यवसायी मनीष गुप्ता की कथित पुलिस पिटाई के मौत के मामले में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीड़ित परिवार से मिलेंगे। पीड़ित परिवार का कहना है कि यह हत्या है, जिसे छह पुलिसकर्मियों ने मिलकर अंजाम दिया। पीड़िता परिवार का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मृतक की पत्नी …

कानपुर। गोरखपुर में कानपुर व्यवसायी मनीष गुप्ता की कथित पुलिस पिटाई के मौत के मामले में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीड़ित परिवार से मिलेंगे।

पीड़ित परिवार का कहना है कि यह हत्या है, जिसे छह पुलिसकर्मियों ने मिलकर अंजाम दिया। पीड़िता परिवार का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मृतक की पत्नी का आरोप है कि डीएम और एसएसपी पर भरोसा नहीं है। उनपर भी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही पूरे मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाए।

वायरल वीडियो पर मिनाक्षी ने कहा कि वे मुकदमा दर्ज करवाने की तहरीर लेकर पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि डीएम एसएसपी ने उनसे बताया कि सभी पुलिसकर्मी ऑन ड्यूटी थे। ऐसे में उनपर हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सकता। इसके बाद जब मैं धरने पर बैठी तो उन्होंने  दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही। जबकि मुझे तीन लोगों का नाम पता था, और तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी। मिनाक्षी ने कहा कि उनकी मांग है कि सभी पुलिसकर्मियों को नौकरी से बर्खास्त किया जाए।

संबंधित समाचार