रामगढ़ में डिग्री कॉलेज खोलने की तैयारी, छात्र-छात्राओं को मिलेगी सुविधा
हल्द्वानी, अमृत विचार। रामगढ़ में डिग्री कॉलेज खोलने की तैयारी की जा रही है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने कॉलेज का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। रामगढ़ क्षेत्र में कोई डिग्री कॉलेज नहीं होने से छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना पड़ता है। क्षेत्रीय जनता की मांग पर सीएम की घोषणा के …
हल्द्वानी, अमृत विचार। रामगढ़ में डिग्री कॉलेज खोलने की तैयारी की जा रही है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने कॉलेज का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। रामगढ़ क्षेत्र में कोई डिग्री कॉलेज नहीं होने से छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना पड़ता है।
क्षेत्रीय जनता की मांग पर सीएम की घोषणा के तहत रामगढ़ क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खोलने की तैयारी चल रही है। उच्च शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक गोविंद पाठक ने बताया कि शासन से स्वीकृति मिलने के बाद रामगढ़ के डिग्री कॉलेज को शुरू किया जाएगा। इसके लिए भूमि और भवन का चयन किया जा रहा है।
