सार्दी वर्दी में प्राइवेट गाड़ी से नई बस्ती पहुंचे डीआईजी, अपराधियों में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे सादी वर्दी में प्राइवेट नंबर की कार से नई बस्ती, काठगोदाम पहुंचे। यहां उन्होंने सट्टेबाजी का जायजा लिया और फिर पुलिस से छापेमारी करवा दी। पुलिस ने दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। काठगोदाम के नई बस्ती इलाके की महिलाओं ने डीआईजी नीलेश आनंद भरणे को शिकायती पत्र …

हल्द्वानी, अमृत विचार। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे सादी वर्दी में प्राइवेट नंबर की कार से नई बस्ती, काठगोदाम पहुंचे। यहां उन्होंने सट्टेबाजी का जायजा लिया और फिर पुलिस से छापेमारी करवा दी। पुलिस ने दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है।

काठगोदाम के नई बस्ती इलाके की महिलाओं ने डीआईजी नीलेश आनंद भरणे को शिकायती पत्र देकर बताया कि नई बस्ती में सटोरियों का बोलबाला है। इन्होंने घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं। इन कैमरों की मदद से निगरानी करते हैं। यदि  पुलिस छापेमारी को आती है तो इन्हें इन कैमरों से सूचना मिल जाती है और ये सट्टे की पर्चियां वगैरह साफ कर देते हैं।

इस पर डीआईजी नीलेश आनंद भरणे स्वयं सादी वर्दी में प्राइवेट गाड़ी से मौके पर पहुंचे और सट्टेबाजों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने काठगोदाम थाना पुलिस को छापा मारने के निर्देश दिए। सूचना पर एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा मौके पर पहुंचे और दो सटोरियों  सलमान उर्फ शावेज अली और सरफराज उर्फ शब्बू निवासीगण नई बस्ती को सट्टे की खाईबाड़ी करते दबोच लिया। दोनों के पास से सट्टे की पर्चियां करीब 9540 रुपए बरामद हुए हैं। वहीं सटोरियों के आवास पर लगे सीसीटीवी को कब्जे में लेकर सील कर दिया गया है। पुलिस टीम में एसआई हरीश आर्य,  कांस्टेबल भानु प्रताप व चंदन सिंह नेगी शामिल थे।

क्राइम और अपराधियों पर नकेल कसी जाएगी। अवैध धंधों जिनसे जनता त्रस्त हैं उन पर नकेल के लिए सादी वर्दी में पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को भेजा जाएगा। अवैध धंधों को रोकने के लिए थाना पुलिस पर ही निर्भरता नहीं रहेगी, फोर्स को स्पेशल टास्क भी दिए जाएंगे।-नीलेश आंनद भरणे, डीआईजी, कुमाऊं

संबंधित समाचार